Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कॉकटेल-2 के नए गाने 'जब तलक' ने ऑन किया वेकेशन मोड, 'तुम ही हो बंधु' की वाइब

Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna, Kriti Sanon, Cocktail 2, Jab Talak, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 14:47 IST

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन ही फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था लेकिन अब फिल्म का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज हो गया है। वेकेशन सॉन्ग में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की गहरी दोस्ती और मौज मस्ती देखने को मिल रही है।

19 जून को रिलीज होने वाली 'कॉकटेल 2' का लेटेस्ट सॉन्ग इस बार के समर वेकेशन का एंथम बनने वाला है क्योंकि गाने की वाइब मस्ती भरी और सुकून देने वाली है। वेकेशन में फुल मस्ती के मोड को बरकरार रखने के लिए 'जब तलक' बिल्कुल परफेक्ट सॉन्ग है। सॉन्ग में समंदर किनारे शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को दोस्ती, प्यार और फुल पागलपंती के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है।

गाने की बीट ऐसी है कि सुनने के बाद खुद को रोक पाना मुश्किल है। गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने मिलकर गाया है, और गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और कंपोज प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। यह गाना कॉकटेल के 'तुम ही हो बंधु' की वाइब दे रहा है, लेकिन उस गाने की तुलना में काफी फीका लग रहा है।

गाने में शाहिद कपूर ने भी अपनी डांसिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट किया है, जबकि कृति और रश्मिका भी बीट पर शानदार स्टेप्स करती दिख रही हैं। कुल मिलाकर गाना वेकेशन मोड को ऑन करता है। फिल्म में कृति सेनन का लुक काफी बोल्ड है और यह पहली फिल्म है जिसमें वह स्विमसूट में दिख रही हैं। अभिनेत्री का लुक काफी हद तक दीपिका पादुकोण के जैसा दिखाने की कोशिश की गई है, जो पहली फिल्म में था, हालांकि उम्मीद है कि फिल्म की कहानी कॉकटेल से अलग होगी।

वहीं रश्मिका मंदाना के किरदार को क्यूट और खूबसूरत दिखाया गया है, जो काफी भोली-भाली दिख रही हैं। बता दें कि फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अभी फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है, हालांकि फिल्म की कुछ झलकियां पोस्टर रिलीज से पहले लीक हो गई थीं।

 

Tags: Shahid Kapoor , Rashmika Mandanna , Kriti Sanon , Cocktail 2 , Jab Talak , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD