Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शंकर महादेवन के टैलेंट के आगे झुके रणवीर सिंह, 'सजदे' गाने पर बनाई रील

Ranveer Singh, Shankar Mahadevan, Music, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 13:23 IST

बॉलीवुड में जब अभिनेता और संगीतकार एक साथ किसी गाने पर नजर आते हैं, तो फैंस के लिए वह पल खास बन जाता है। इस कड़ी में सुपरस्टार रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। 

वीडियो में दोनों कलाकार गाने की धुन और मस्ती में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कलाकार 'सजदे' गाना गाते दिख रहे हैं, जो 2014 की बॉलीवुड फिल्म 'किल दिल' का है। इस गाने ने अपनी रिलीज के 12 साल बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और अब यह फिर से ट्रेंड कर रहा है। 

वीडियो में रणवीर सिंह शंकर महादेवन के हाई-लेवल सिंगिंग को मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन आखिर में वह उनकी आवाज और हुनर के आगे झुक जाते हैं। इस पल ने दर्शकों को खूब हंसाया। शंकर महादेवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आई लव यू, रणवीर!' इसी पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए जवाब दिया, 'आईएलवाईएसएम', यानी 'आई लव यू सो मच'।

रणवीर सिंह की हाल की फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इंटरनेट और थिएटर्स दोनों पर हिट रही हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हासिल की। दोनों फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

अब बात करते हैं उस गाने 'सजदे' की, जिसे वीडियो में गाया गया; यह 'किल दिल' फिल्म से है, और यह फिल्म एक बॉलीवुड एक्शन-रोमांस थी। फिल्म 14 नवंबर 2014 को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया, और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया। 

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अली जफर, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। गाने 'सजदे' को अरिजीत सिंह और निहिरा जोशी ने अपनी आवाज दी जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे। म्यूजिक की कंपोजिशन शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा ने मिलकर की।

 

Tags: Ranveer Singh , Shankar Mahadevan , Music , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD