Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फगवाड़ा में 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद ; एक महिला समेत चार गिरफ्तार

पाकिस्तान और दुबई आधारित हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे गिरफ्तार किए गए दोषी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Phagwara
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फगवाड़ा , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 11:20 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए कपूरथला पुलिस ने एक महिला समेत चार गुर्गों को गिरफ्तार करके एक पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और दोषियों के कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ला के बलविंदर सिंह, अमृतसर के गोहलवाड़ की सुमनप्रीत कौर, अमृतसर के गांव दाऊके के निवासी हरपाल सिंह और जसकरनबीर सिंह के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी स्लेटी रंग की मारुति बलीनो कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलरों के इशारे पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह खेप अमृतसर सरहदी क्षेत्र से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी चंडीगढ़ में की जानी थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा पुलिस टीमों द्वारा एक रणनीतिक ऑपरेशन चलाया गया। एसएसपी ने कहा, “जब पुलिस ने संदिग्धों की बलीनो कार को रोका तो मुलजिम ने पुलिस पार्टी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए फरार होने का प्रयास किया। 

तेजी से पीछा करने के बाद, पुलिस को गाड़ी को रोकने के लिए गाड़ी के टायरों पर गोली चलानी पड़ी।” उन्होंने यह भी कहा कि बाद में गाड़ी की तलाशी लेने पर 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर नंबर 27 दिनांक 27/4/26 को पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी और बीएनएस की धारा 111 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Phagwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD