Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Aditya Dhar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:13 IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' ने अवॉर्ड्स पर भी अपना कब्जा कर लिया है। फिल्म ने एक साथ अपने नाम 13 अवॉर्ड किए हैं।

फिल्म ने अलग-अलग श्रेणियों में 13 अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की धूम इस कदर रही कि लगभग हर श्रेणी में फिल्म नॉमिनेटेड थी और सबसे अहम अवॉर्ड्स अपने नाम किए। चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिला, जहां बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी 'धुरंधर' ने जीत लिया है।

आदित्य धर के आधिकारिक बी62 स्टूडियो ने फिल्म को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की है और पूरी टीम को इसका श्रेय भी दिया है। यहां जानते हैं कि पहले फिल्म के खाते में कौन-कौन सी कैटेगरी के अवॉर्ड आए हैं। धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डायलॉग राइटर का खिताब अपने नाम किया है।

अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफर, शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, शिवकुमार. वी को बेस्ट एडिटर, विकास नौलखा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, धुति रंजन साहो और उनकी टीम को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बिश्वजीत चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन, स्मृति चौहान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रीतिशील सिंह डिसूजा को बेस्ट हेयरस्टाइल और मेकअप का खिताब मिला है।

कुल मिलाकर सभी बड़ी कैटेगरी में धुरंधर ने बाजी मार ली है। हिंदी सिनेमा में एक ही मंच पर इतने सारे अवॉर्ड बहुत कम ही फिल्मों ने अपने नाम किए हैं। इससे पहले रणवीर सिंह की 'गली बॉय' ने भी साल 2020 में 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद इतने सारे अवॉर्ड की जीत का स्वाद चखना धुरंधर की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। कलेक्शन और सक्सेस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 फिल्म धुरंधर और निर्देशक आदित्य धर के नाम रहा।

 

Tags: Ranveer Singh , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge , Aditya Dhar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD