Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरुण चुग ने की “प्राण प्रतिष्ठित” हिंदू मूर्तियों को भी बेअदबी विधेयक में शामिल करने की मांग

विधेयक लाने के लिए 49 महीने क्यों लगे? पंजाब जानना चाहता है जवाब : चुग

Tarun Chugh, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 10:46 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूजनीय, गुरु और भगवान मानते हैं और हमारा स्पष्ट मत है कि बेअदबी के मामलों में हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और दोषियों को उम्रकैद की सजा दी जानी चाहिए। चुग ने मान सरकार से मांग की कि प्रस्तावित धर्मग्रंथों के अपमान एवं बेअदबी विरोधी विधेयक में “प्राण प्रतिष्ठित” हिंदू मूर्तियों को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। 

उन्होंने कहा कि आस्था के विषय में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं हो सकता। चुग ने कहा कि कुछ शरारती तत्व षड्यंत्र के तहत पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के जरिए तनाव और अशांति फैलाना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

चुग ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब जानना चाहता है कि मान सरकार को यह बेअदबी संशोधन विधेयक लाने में 49 महीने क्यों लग गए। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के बावजूद आप सरकार ने इस अत्यंत संवेदनशील विषय पर वर्षों तक देरी की, जो उसकी गंभीरता की कमी को दर्शाता है।

चुग ने मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों और प्रतीकों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है। हाल के समय में कई घटनाएँ सामने आई हैं जिनमें इन प्रतीकों को निशाना बनाया गया है, जो पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है।

चुग ने कहा कि मान सरकार न तो नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाई है और न ही पुलिस थानों की, जिससे सरकार की नीयत और शासन दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। चुग ने आप सरकार से मांग की कि प्रस्तावित विधेयक में तुरंत संशोधन कर “प्राण प्रतिष्ठित” हिंदू मूर्तियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट प्रावधान जोड़े जाएं, ताकि सभी आस्थाओं को समान सम्मान मिल सके।

 

Tags: Tarun Chugh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD