Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो' : आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट

Raghav Chadha
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 16:54 IST

आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने हाल ही में किए सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। राघव चड्ढा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की बुक 'द 48 लॉ ऑफ पॉवर' पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

राघव चड्ढा ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब उपहार में दी। कैसी अनोखी बात है कि समय का तालमेल कैसे बैठता है। इसे अनदेखा करना मुश्किल था। मैंने पहला अध्याय खोला, जिसके शीर्षक में लिखा है 'नेवर ऑउटाशाइन द मास्टर' (कभी भी अपने गुरु से आगे निकलने का प्रयास न करें)।

बुक के इस अध्याय में आगे लिखा है कि अपने गुरु को हमेशा खुद से श्रेष्ठ महसूस करवाएं और उनको खुश करने के चक्कर में अपनी प्रतिभा को हद से ज्यादा प्रदर्शित न करें, नहीं तो उसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि आप यह कदम उनमें भय या असुरक्षा की भावना जाग्रत कर सकता हैं। अपने बॉस को उनकी वास्तविकता से कहीं ज्यादा योग्य और बुद्धिमान दिखाएं।

यह नियम अपनाकर आप सत्ता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस संदर्भ में, चड्ढा ने टिप्पणी की, "समय को नजरअंदाज करना मुश्किल है," और पोस्ट की एक अन्य स्लाइड में आगे कहा, "कुछ किताबें ठीक उसी समय आती हैं जब उन्हें आना होता है।" उनकी यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के हालिया फैसले के संदर्भ में आई है।

पार्टी ने यह भी संकेत दिया था कि पंजाब के सांसद को पार्टी के कोटे से उच्च सदन में बोलने का समय आवंटित नहीं किया जाएगा। पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाने वाले चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से हैं। आरोपों का जवाब देते हुए चड्ढा ने सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला के माध्यम से इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है।

हिंदी सिनेमा के उदाहरणों का हवाला देते हुए, उन्होंने 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं' और 'पिक्चर अभी बाकी है' जैसे कैप्शन का इस्तेमाल करके अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को 'पूरी तरह से झूठा' और 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया और कहा कि उनका संसदीय रिकॉर्ड इन दावों का खंडन करता है।

 

Tags: Raghav Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD