Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ

Nitish Kumar, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 13:36 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधायक आवासन योजना के अंतर्गत विधान परिषद अतिथि निवास का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद अतिथि निवास का निरीक्षण करने और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद कहा कि विधान परिषद अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है।

यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद के सदस्यों को मिलेगा। विधान परिषद के सदस्यों के लिए अतिथि आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। विधान परिषद अतिथि निवास एक पांच मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, भू-तल एवं चार मंजिलों का निर्माण किया गया है। इस भवन में 30 सुईट रूम, चार लाउंज, और सुरक्षा लाउंज का निर्माण किया गया है।

प्रत्येक सुईट रूम में एक छोटा किचन, ड्राइंग रूम तथा विश्राम हेतु एक कमरा (शौचालय सहित) का निर्माण किया गया है। कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन एक दो मंजिला भवन है, जिसके एक भाग में कैंटीन एवं दूसरे भाग में पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। कैंटीन के भूतल एवं प्रथम तल पर कैंटीन डायनिंग हॉल, किचन, रेस्ट रूम, पेंट्री, स्टोर, सर्विस एरिया, और शौचालय का निर्माण किया गया है।

पुस्तकालय के भूतल पर कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय एवं शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के प्रथम तल पर रिडिंग हॉल, लॉबी एवं स्टोर का निर्माण किया गया है। सामुदायिक केंद्र एक दो मंजिला भवन है। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर हॉल, स्टोर, किचन, लॉबी, और शौचालय का निर्माण कराया गया है। 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय सहित कई विधान पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है। संभावना है कि वे 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD