Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में जुटे टीवी सितारे, ‘ये हैं मोहब्बतें’ की टीम ने बढ़ाई रौनक

Television, Divyanka Tripathi, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 16:02 IST

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया माता-पिता बनने वाले हैं। बीते महीने ही कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी देते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब मुंबई में अभिनेत्री का बेबीशॉवर रखा गया है, जहां मां और बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए टीवी के जाने-माने चेहरे पहुंचे। 

बेबीशॉवर पर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की पूरी टीम को देखा गया। दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में टीवी के कई सेलेब्स भी देखे गए। 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली रुहानिका धवन भी बेबी शॉवर का हिस्सा बनीं। दिव्यांका और रुहानिका का बॉन्ड बहुत प्यारा है। दोनों ने कई साल तक एक ही सीरियल में काम किया था।

इसके अलावा अमित टंडन, शिरीन मिर्जा, संदीप सिकंद, करणवीर ग्रोवर, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, कुनिका सदानंद, आकांक्षा पुरी, और भारतीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर को देखा गया। सभी लोग गिफ्ट लेकर पहुंचे और दिव्यांका को खूब सारी बधाई भी दी। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद शिरीन मिर्ज़ा ने दिव्यांका के साथ मुलाकात की थी और अभिनेत्री के साथ क्यूट फोटोज भी पोस्ट की थी।

बता दें कि शिरीन मिर्ज़ा भी टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें का हिस्सा रही थीं। उन्होंने सीरियल में दिव्यांका की ननद पम्मी का रोल प्ले किया था। यह दिव्यांका की पहली बेबी शॉवर पार्टी नहीं है। इससे पहले कपल दो बेबीशॉवर होस्ट कर चुका है। बीते दिन अभिनेत्री ने परिवार के करीबी लोगों के साथ गोद भराई की रस्म की थी, जिसमें वो ग्रीन आउटफिट में दिखीं थीं।

सभी ने दिव्यांका की गोद फलों से भरते हुए आशीर्वाद दिया था। हालांकि गोद भराई से जुड़ी फोटोज कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। अब फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर ही हुई थी।

 

Tags: Television , Divyanka Tripathi , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD