Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

पेरिमेनोपॉज की समस्याओं से ऐसे राहत पाती हैं सोहा अली खान, बताया कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

Soha Ali Khan, Bollywood, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 16:01 IST

अभिनेत्री सोहा अली खान अक्सर हेल्थ के लिए कारगर नेचुरल टिप्स प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने न केवल पेरिमेनोपॉज जैसी समस्या पर बात की बल्कि इससे संबंधित समस्याओं से निपटने में कारगर हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी भी बताई। मेनोपॉज से पहले के समय की मुश्किलों पर बात करते हुए सोहा ने बताया कि वह दिन की शुरुआत कैसे करती हैं।

सोहा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह पहले कॉफी के बिना सुबह नहीं उठ सकती थीं, लेकिन पेरिमेनोपॉज के बाद खाली पेट कॉफी पीने से परेशानी होने लगी। अब उन्होंने कॉफी की जगह एक साधारण और हेल्दी ड्रिंक शुरू कर दी है, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ है। सोहा ने बताया कि पेरिमेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव, खासकर एस्ट्रोजन के उतार-चढ़ाव से एसिडिटी, पेट फूलना और कैफीन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

उन्होंने गर्म पानी, नींबू, अदरक, चिया सीड्स और हल्दी वाले ड्रिंक का सेवन शुरू किया। इस ड्रिंक ने उनकी दिन की शुरुआत को बहुत आसान और संतुलित बना दिया है। सोहा ने बताया यह ड्रिंक शरीर को अच्छे से हाइड्रेट करती है, पाचन सुधारती है, पेट फूलने की समस्या कम करती है और पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। सोहा इस ड्रिंक में एक चुटकी हल्दी भी मिलाती हैं, जिसमें करक्यूमिन होता है।

हल्दी सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। यह जोड़ों की अकड़न और सूजन में भी राहत दे सकती है, जो पेरिमेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को परेशान करती है। काली मिर्च के साथ हल्दी लेने से इसका अवशोषण बेहतर हो जाता है। सोहा ने ड्रिंक की आसान रेसिपी शेयर करते हुए बताया, आधा गिलास गर्म पानी लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ें फिर एक चुटकी गुलाबी नमक (सेंधा नमक) , हल्दी और काली मिर्च मिलाएं।

फिर इसमें रात भर भिगोए चिया सीड्स और ताजा कसा अदरक डालें फिर अच्छी तरह मिलाकर 1 मिनट रखें और फिर धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं। अभिनेत्री ने बताया कि वह सुबह सबसे पहले यह ड्रिंक पीती हैं और 20-30 मिनट बाद नाश्ता करती हैं। अभिनेत्री ने सलाह दी कि चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर ही इस्तेमाल करें।

अगर किसी को पेट या निगलने की समस्या है तो यह ड्रिंक न लें। यह ड्रिंक कैफीन की तरह तेज असर नहीं करती, बल्कि सौम्य तरीके से शरीर को संतुलित करती है। सोहा ने यह भी बताया कि पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और हार्मोनल बदलाव के बारे में उन्होंने मिनी माथुर और डॉ. सुखप्रीत पटेल के साथ एक पूरा एपिसोड किया है, जो उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 

Tags: Soha Ali Khan , Bollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD