Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'आप' के आरोपों को राघव चड्ढा ने बताया झूठा, संसद में उठाए पंजाब के सभी मुद्दे गिनाए

Raghav Chadha
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:17 IST

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया। पार्टी ने उन पर संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि संसद में पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोप पूरी तरह झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। रविवार को जारी एक विस्तृत बयान में राघव चड्ढा ने कहा, "मैं इन निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को पूरी तरह खारिज करता हूं कि मैंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए।

मेरा पूरा रिकॉर्ड इसका उल्टा साबित करता है।" उन्होंने कहा कि उनके सभी हस्तक्षेप आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं और कोई भी नागरिक उन्हें देख सकता है। पंजाब के लंबित फंड पर सफाई देते हुए चड्ढा ने कहा कि उन्होंने 31 जुलाई 2024 को यह मुद्दा स्पष्ट रूप से उठाया था। उन्होंने बताया कि संसद टीवी के रिकॉर्ड में यह उपलब्ध है।

उन्होंने खास तौर पर ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के बकाया और राज्य के साथ हो रहे 'वित्तीय अन्याय' का मुद्दा उठाया था। राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने संसद में लगातार कई अहम मुद्दे उठाए हैं। इनमें भूजल का तेजी से घटता स्तर, किसानों की परेशानियां, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े सवाल, बढ़ती खेती लागत और फसल विविधीकरण की जरूरत शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने संघीय ढांचे, औद्योगिक पुनरुद्धार, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे की कमी और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के विषयों पर भी अपनी सक्रियता का जिक्र किया। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के विस्तार और ननकाना साहिब तक बेहतर तीर्थ यात्रा सुविधाओं की मांग भी उठाई है।

उनके मुताबिक, ये गंभीर और दर्ज हस्तक्षेप हैं, न कि सिर्फ दिखावे के लिए किए गए प्रयास। उन्होंने कहा, "सांसद के रूप में मेरी भूमिका शोर-शराबा या दिखावटी नाराजगी दिखाना नहीं रही है। मैं संसद में असर डालने आया हूं, हंगामा करने नहीं।" राघव चड्ढा ने इसे अपने खिलाफ 'सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान' करार दिया।

उन्होंने कहा, "कोई भी बदनाम करने की कोशिश मेरी आवाज को दबा नहीं सकती। सच और तथ्य ही अंत में जीतेंगे।" यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी के भीतर बढ़ते तनाव को दर्शाता है, जहां राघव चड्ढा अपने कामकाज को लेकर लगातार सफाई देते हुए पंजाब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।

 

Tags: Raghav Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD