Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं, आप के हर झूठ को करूंगा बेनकाब : राघव चड्ढा

Raghav Chadha
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 15:24 IST

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। तीन आरोप। जरा भी सच नहीं।"

इसके साथ ही राघव चड्ढा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि कल से उनके खिलाफ एक पूरी तरह से स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है। ये कोई संयोग नहीं, बल्कि एक स्पष्ट और कोऑर्डिनेटेड हमला है। पहले उन्होंने सोचा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर एक झूठ को बार-बार दोहराया गया तो लोग उसे सच मान सकते हैं, इसलिए उन्होंने अब जवाब देना जरूरी समझा।

राघव चड्ढा ने कहा, पहला आरोप यह लगाया गया कि जब विपक्ष सदन से वॉकआउट करता है, तो राघव चड्ढा वहीं बैठे रहते हैं और उनका साथ नहीं देते। चड्ढा ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि उन्होंने हर वॉकआउट में विपक्ष का साथ दिया है। उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी ऐसा उदाहरण पेश करे जब वह वॉकआउट में शामिल नहीं हुए हों।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उसे देखकर आसानी से सच सामने आ सकता है। दूसरा आरोप यह था कि राघव चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंपीचमेंट मोशन पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भी झूठ है। न तो उन्हें इसके लिए किसी ने आधिकारिक तौर पर कहा, न अनौपचारिक तौर पर।

आम आदमी पार्टी के दस सांसदों में से कई ने खुद ही उस मोशन पर साइन नहीं किया था। कुल मिलाकर इस याचिका के लिए पचास सिग्नेचर की जरूरत थी और विपक्षी सांसदों की संख्या 105 है। फिर भी सारा दोष मुझ पर क्यों लगाया गया, यह समझ से परे है। तीसरा आरोप यह लगाया गया कि राघव चड्ढा डर गए हैं और इसलिए बेकार मुद्दे उठाते हैं।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वो ऐसा नहीं करते। वह संसद में शोर मचाने या गाली देने नहीं जाते। उनका उद्देश्य जनता के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने जीएसटी, इनकम टैक्स, पंजाब का पानी, दिल्ली की हवा, सरकारी स्कूलों की हालत, पब्लिक हेल्थकेयर, रेलवे यात्रियों की समस्याएं, मेन्स्ट्रुअल हेल्थ, बेरोजगारी और महंगाई जैसी तमाम समस्याएं संसद में उठाई हैं।

उनका कहना है कि उनका चार साल का रिकॉर्ड संसद में ही देखा जा सकता है। उनका मकसद हमेशा जनता के मुद्दों को सामने लाना रहा है, न कि अपने लिए कोई शो बनाना। अंत में चड्ढा ने जोर देकर कहा कि जो लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, हर झूठ बेनकाब किया जाएगा। हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उनका कहना है कि उन्हें चोट लगी है, इसलिए वो और भी घातक हैं।

 

Tags: Raghav Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD