Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल चुनाव : राहुल गांधी ने सीएम विजयन और पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- लेफ्ट में कुछ भी 'लेफ्ट' नहीं बचा

Rahul Gandhi, Kerala
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अलाप्पुझा , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 14:59 IST

केरल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार तेज हो गया है और इसी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ वाम मोर्चे और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को अलाप्पुझा में रैली के दौरान उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लेफ्ट में कुछ भी 'लेफ्ट' नहीं बचा है और वह जनता से पूरी तरह कट चुका है।

राहुल गांधी ने मंच साझा करते हुए पूर्व वाम नेता जी. सुधाकरन की मौजूदगी को बड़े बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि सुधाकरन किसी अवसरवाद के चलते यहां नहीं आए हैं, बल्कि वाम दलों के भीतर कुछ बुनियादी बदलाव हुए हैं। गौरतलब है कि चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके सुधाकरनन को सीपीएम से निकाल दिया गया था, जब उन्होंने अंबालापुझा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

बाद में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने उनका समर्थन किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में वाम नेतृत्व के भीतर छिपा हुआ सांप्रदायिक प्रभाव काम कर रहा है और कुछ नेता राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा-आरएसएस के साथ समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इससे वाम दलों के समर्पित कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दोनों नेता जनता से कट चुके हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहने से नेताओं में भ्रम और अहंकार पैदा हो जाता है, जिससे जनता और नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राज्य के अहम मुद्दों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की असली लड़ाई कांग्रेस और यूडीएफ से है, इसलिए वह वाम दलों के प्रति नरम रुख अपनाती है।

राहुल गांधी ने राज्य में बढ़ते नशे के मामलों, किसानों की परेशानी और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कॉयर और धान जैसे अहम क्षेत्रों में भी सरकार विफल रही है। यूडीएफ के वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपए, 3,000 रुपए सामाजिक पेंशन और परिवारों के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। अलाप्पुझा के बाद राहुल गांधी का कार्यक्रम कोच्चि और इडुक्की में भी तय है। बता दें कि केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD