Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' ने जनजातीय युवाओं को प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच दिया : विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai, Raipur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रायपुर , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:08 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के समापन समारोह में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स आयोजित किए गए, जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस गेम की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ को चुने जाने पर सीएम साय ने कहा कि हम प्रदेश भर की जनता की ओर से पीएम मोदी का आभार जताते हैं।

हर साल छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन होगा। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के समापन समारोह में शामिल होना मेरे लिए गर्व और ऊर्जा से भरा विशेष क्षण रहा। इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर के जनजातीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच दिया।

हमारे प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने भी 3 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता में एकल विधा में स्वर्ण पदक पर 2 लाख, रजत पर 1.5 लाख और कांस्य पर 1 लाख रुपए तथा दलीय विधा में स्वर्ण पदक पर 1 लाख, रजत पर 75 हजार और कांस्य पर 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है।

जनजातीय युवाओं के सपनों को नई पहचान देने वाले इस विशेष खेल आयोजन के लिए पीएम मोदी एवं केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया का हृदय से आभार। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिल्कुल हमारे सभी मंत्रीगण वहां चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे भी कुछ कार्यक्रम लगे हुए हैं। सीएम ने दावा किया है कि बंगाल की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है, और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD