Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर ही ग्रामीणों के 238 प्रकरणों का किया निपटारा

Jyotiraditya Scindia, Ashoknagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अशोकनगर , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:05 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और 238 प्रकरणों का मौके पर ही निदान किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।

इस जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री को स्थानीय जनता से 1048 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 238 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 810 आवेदनों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन घंटे से अधिक समय तक उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्या को गंभीरता से सुना। इस दौरान दौलत सिंह को मौके पर ही कान की मशीन उपलब्ध कराते हुए उसका उपयोग भी समझाया गया। वहीं ग्राम बर्रा निवासी दिव्यांग गोपाल की समस्या सुनते हुए केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि आगामी दिशा बैठक के दौरान उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही चंदा देवी, जिन्हें पिछले तीन वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी, उनका प्रकरण मौके पर ही स्वीकृत कराया गया। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति, जो पिछले 10 वर्षों से आवास के लिए प्रयासरत थे, उन्हें भी तत्काल स्वीकृति दिलाई गई। जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के तहत विधिवत पंजीकरण किया गया, जिससे प्रत्येक आवेदक की समस्या का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।

साथ ही लंबित प्रकरणों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की गई है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवेदन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस व्यवस्था से समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक-एक आवेदन का निराकरण किया जाना चाहिए।

जिन मामलों का समाधान संभव नहीं है, उनके कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएं। साथ ही केंद्र और राज्य स्तर से संबंधित विषयों को उचित स्तर पर पहुंचाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में जन समस्याओं के निदान के लिए पिछले वर्ष जनसुनवाई की यह मुहिम शुरू की थी जो अब दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समाधान हो और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की नियमित जनसुनवाई से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद भी सुदृढ़ होगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Ashoknagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD