Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने किया 10 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

घरौंडा विधानसभा के गांव चोरा सहित आसपास के दर्जनों गांवों को होगा लाभ

Harvinder Kalyan, Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घरौंडा (करनाल) , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 11:12 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने वीरवार को करनाल के घरौंडा के गांव चोरा में लगभग सवा 10 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने चोरा व आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चोरा आसपास के कई गांवों का मुख्य केंद्र है। यहां होने वाले विकास कार्यों से आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने ने 6 करोड़ 27 लाख की लागत से चोरा से मुंडीगढ़ी वाया सदरपुर सडक़ यमुना क्रीक पर एक समानांतर पुल के निर्माण का उद्घाटन, 31 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय, 20 लाख तीन हजार की लागत से पीएचसी से लेकर पुल तक नाला निर्माण, तीन करोड़ 31 लाख की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस भवन में 18 कमरे, तीन शौचालय व रैम्प की सुविधा रहेगी। यह निर्माण कार्य लगभग दो साल में पूरा हो जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका सपना है कि सन 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने, इस दिशा में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुंदर समाज के नवनिर्माण में संकल्पित होकर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि विकासशील घरौंडा विकसित घरौंडा की राह पर अग्रसर हो, इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। हमें केवल वर्तमान की चिंता नहीं है, अपने इलाके को खुशहाल बनाने की सोच को लेकर हमें हर दिन हर पल कार्य करना है।श्री कल्याण ने कहा कि रैपिड मेट्रो का कार्य शुरू हो चुका है, इससे इलाके व आसपास के क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगीं। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भी हमें चिंता करनी है, यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना और उनकी देखभाल करना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर घरौंडा एसडीएम श्री राजेश कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रोहताश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीना देवी, श्री पुरुषोत्तम सेठी, श्री सुमेश वर्मा, प्रिंसिपल श्रीमती रेखा सीकरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD