Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे : जयराम ठाकुर

सब कुछ जानते हुए अंजान बनने का नाटक कर रहे हैं मुख्यमंत्री

Jai Ram Thakur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिमला , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 14:53 IST

विधानसभा सत्र के समापन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने  का बजट तथ्य दूरदर्शिता और विकास से कोसों दूर है। पहली बार हिमाचल प्रदेश में गत वर्ष की अपेक्षा बजट में कमी आई है। सरकार द्वारा लगातार अपनी नाकामी का दोष केंद्र को दिया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को भाजपा सरकार के मुकाबले ज्यादा धनराशि दी जा रही है।

चिट्टा शराब खनन वन माफिया तांडव मचा रहा है। पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोल की रहे है। साजिशें कर रहे हैं। हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उनकी कोशिश नाकाम हो गई जिसके बाद चुनाव करवाना पड़ रहा है। लेकिन सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। शूलिनी यूनिवर्सिटी में चार दिन से प्रदर्शन हो रहा है।

एक छात्र ने यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है और सरकार कार्रवाई करना तो दूर जानकारी लेने और कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शूलिनी यूनिवर्सिटी में जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में जो हालात बने हैं वह बहुत चिंताजनक, गंभीर और शर्मनाक है। सीएम सब जानने के बाद कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

हमने विधान सभा में मुद्दे को कई बार उठाया, लेकिन सीएम चुप हैं। संदिग्ध अधिकारियों को प्राइम पोस्टिंग दी गई हैं। उनकी हज़ार शिकायते हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई करना तो दूर मुख्यमंत्री कुछ कहने की स्थिति में नहीं हो पा रहे हैं।  जबकि अधिकारी एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। मुख्यमंत्री उन पर कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज हैं।

संदिग्ध और दागी अधिकारियों को हटा वही व्यक्ति सकता है जो ख़ुद ठीक होगा। हमारी सरकार के जिन अधिकारियों पर जरा भी उँगली उठी हमने उन्हें हटाया और उन्ही अधिकारियों को आज मुख्यमंत्री सर माथे पर बैठाकर चल रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री आज किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों द्वारा अधिकारियों पर पूछे सवाल में उनके जवाब और तर्क शर्मनाक, हास्यास्पद तथा बचकाना हैं। उनकी खामोशी बता रही है कि सभी अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का सच में संरक्षण है।  उनकी विवशता पूरा प्रदेश देख रहा है।

व्यवस्था परिवर्तन में जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर रोकी जा रही है सहारा पेंशन

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन कहते हैं की पेंशन किसी की नहीं रुकी जा रही है लेकिन सहारा पेंशन न देने के लिए जिंदा आदमी को मृत घोषित किया कर दिया जाता है। चौपाल के थारोच के एक दिव्यांग युवक रमेश कुमार जो लंबे समय से बेड सोर से पीड़ित है उन्हें  सरकार ने मृत घोषित कर उनकी सहारा पेंशन नौ महीने से रोक दी है। हर दिन  अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना वाले व्यक्ति को खुद को जिंदा  साबित करने हेतु मशक्कत करनी पड़ रही है। यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है।

सुक्खू सरकार को पूर्व सरकार से ज्यादा मिला रहा है केंद्र सरकार का सहयोग

हिमाचल प्रदेश को लगातार केंद्र से भरपूर सहयोग मिलता रहा है।  बीते वित्तीय वर्ष तक हिमाचल को केंद्र सरकार को आरडीजी भी मिलती रही। अगर मैं आंकड़ों की बात करूं तो 15 वें वित्त आयोग  की शुरुआत 2020-21 से होती है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र द्वारा केंद्रीय हस्तांतरण, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, केंद्र प्रायोजित योजनाओं में अनुदान और विशेष  सहायता के तहत 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में वर्ष 2021-22 में 25350 करोड़ रुपए, 2022-23 में 23073 करोड़ रुपए, 2023 24 में 25815 करोड रुपए 2024 25 में 25813 करोड रुपए 202526 में 26540 करोड रुपए, 2026 27 में यानी आने वाले वर्ष में 25634 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा मिलेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को मिलने वाली केंद्रीय प्राप्तियां 2021-22 और 22- 23 यानी की भाजपा सरकार के मुकाबले कांग्रेस सरकार में लगातार ज्यादा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी के आखिरी कार्यकाल के मुकाबले लगभग ढाई हजार करोड रुपए ज्यादा मिलेंगे। इसके बाद भी सरकार हर दिन यही कहती है कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिल रही है।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD