Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

गुलाब चंद कटारिया ने जीएमसीएच-32, ग्रुप होम-31 और एसपीसीए-38 का औचक निरीक्षण किया

Gulab Chand Kataria
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 14:43 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ की तीन संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। ये दौरे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, संवेदनशील व्यक्तियों की समावेशी देखभाल और चंडीगढ़ में पशु कल्याण को सुदृढ़ करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने सबसे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 (GMCH-32) का दौरा किया और इमरजेंसी एवं ट्रॉमा ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रायेज, सर्जिकल, मेडिसिन और बाल रोग आपातकालीन वार्डों का दौरा किया तथा मरीजों से बातचीत की, जिनमें से अधिकांश ने उपचार से संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ब्लड कलेक्शन सेंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा आपातकालीन ऑपरेशन थिएटरों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद प्रशासक ने ग्रुप होम, सेक्टर-31 का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। ग्रुप होम मानसिक बीमारी, बौद्धिक दिव्यांगता और ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्तियों को देखभाल और पुनर्वास सहायता प्रदान करता है। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया, निवासियों एवं स्टाफ से बातचीत की और एडमिशन्स प्रक्रिया की समीक्षा की।

उन्होंने सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की तथा निर्देश दिए कि अधिक पात्र लाभार्थियों तक सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता और आउटरीच बढ़ाई जाए। इसके बाद उन्होंने सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स, सेक्टर-38 (एसपीसीए-38) का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता एवं रख-रखाव की समीक्षा की, कुत्तों, बिल्लियों और पक्षियों के लिए बनाए गए क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा घायल एवं बीमार पशुओं के उपचार के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने आक्रामक कुत्तों के प्रबंधन के संबंधित विवरण भी मांगा और उचित मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नियमित निरीक्षण और सुदृढ़ निगरानी के निर्देश दिए ताकि पशु देखभाल में सुधार हो सके। इन दौरों के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों में श्री वी. पी. सिंह, पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव; GMCH-32 में श्री मंदीप सिंह बराड़, सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान; SPCA-38 में अमित कुमार, आयुक्त, नगर निगम; सुश्री अनुराधा चगती, सचिव, सामाजिक कल्याण; तथा ग्रुप होम, सेक्टर-31 में सुश्री पालीका अरोड़ा, निदेशक, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासक के साथ उपस्थित रहे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD