Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

Sanjay Dutt, Aakhri Sawaal, Aakhri Sawaal Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 14:05 IST

आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इसी कड़ी में फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। टीजर की शुरुआत एक तनावपूर्ण माहौल के साथ होती है, जहां एक युवा छात्र विक्की को दिखाया जाता है।

वह बेहद होशियार है, लेकिन उसके स्वभाव में गुस्सा और बेचैनी साफ नजर आती है। उसके रिसर्च को प्रोफेसर ने रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद कहानी में एक टकराव शुरू होता है, जहां विक्की अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है। टीजर में दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई जाती हैं, जो आगे चलकर एक बड़े विवाद का रूप ले लेती है।

जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, यह निजी विवाद एक बड़े मंच तक पहुंच जाता है। प्राइवेट एकेडमिक से शुरू हुआ यह मामला नेशनल टीवी डिबेट का हिस्सा बन जाता है, जहां विक्की सिस्टम, इतिहास और समाज से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाता नजर आता है। टीजर में कई ऐसे डायलॉग्स होते हैं, जो सीधे दर्शकों के दिल और दिमाग पर असर डालते हैं।

फिल्म के टीजर में कुछ ऐतिहासिक और संवेदनशील मुद्दों की झलक भी देखने को मिलती है। महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद लगे प्रतिबंध और बाबरी मस्जिद विवाद जैसे विषयों को छूने की कोशिश की गई है। इन सीन्स के जरिए यह दिखाया गया है कि फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि उन सवालों की तलाश है, जिनका जवाब आज भी लोग जानना चाहते हैं।

टीजर के आखिर में विक्की का 'आखिरी सवाल' एक बड़ा खुलासा करने वाला होता है। यह सवाल एक ऐसे राज को उजागर करता है, जो करीब सौ साल पुराना है। यही राज कहानी को और गहरा और रहस्यमय बनाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाती है। फिल्म के बारे में बात करें तो 'आखिरी सवाल' का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं।

फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध और समीरा रेड्डी हैं। समीरा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसे 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Sanjay Dutt , Aakhri Sawaal , Aakhri Sawaal Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD