Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

'कॉन सिटी' का टीजर आया सामने, अर्जुन दास और अन्ना बेन के साथ इम्मान अन्नाची का दिखा नया अंदाज

Arjun Das, Anna Ben, Harish Durairaj, Imman Annachi, Con City, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 14:04 IST

दक्षिण भारतीय सिनेमा में इन दिनों निर्देशक हरीश दुरईराज की आने वाली कॉमेडी-फैमिली एंटरटेनर 'कॉन सिटी' काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता का माहौल है। इस कड़ी में फिल्म मेकर्स ने टीजर जारी किया है और बताया कि फिल्म में इम्मान अन्नाची कौन सा किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पॉवरहाउस पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ''हर गली की अपनी कहानी होती है। 'कॉन सिटी' में इम्मान अन्नाची से मिलिए, जो चुट्टी अन्ना का किरदार निभा रहे है। यह फिल्म हरीश दुरईराज द्वारा बनाई गई है और जल्द ही आपके नजदीकी थिएटर में आएगी।'' टीजर की शुरुआत ही दर्शकों को रोमांचित कर देती है।

टीजर में देखा जा सकता है कि अर्जुन दास अपने घर से भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंचते है, लेकिन उनके पीछे बड़ा खतरा है। उन्हें फोन पर पैसे मांगने वाला एक व्यक्ति लगातार धमकी दे रहा है। मनी लेंडर अर्जुन दास को धमकी देता है कि अगर उसने धोखा दिया तो वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा। इस पर अर्जुन दास गुस्से में जवाब देते हैं कि वह पैसे नहीं देगा और जो करना है कर ले।

इसके बाद अर्जुन दास गुस्से में अपने आस-पास की चीजों को उछालते हैं और अचानक उन्हें एक जादुई मशीन मिल जाती है, जिससे नोट निकलने लगते हैं। इस घटना से कहानी में मजेदार और रोमांचक मोड़ आता है और दर्शक जानने के लिए उत्साहित हो जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। फिल्म में अर्जुन दास और अन्ना बेन के अलावा, योगी बाबू, वदिवुक्कारसी, इम्मान अन्नाची और अखिलन भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

निर्देशक हरिश दुरईराज ने इस फिल्म में हास्य, रोमांच और पारिवारिक भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण किया है। टीजर से साफ है कि फिल्म थ्रिलर से भरपूर है। टीजर के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।

 

Tags: Arjun Das , Anna Ben , Harish Durairaj , Imman Annachi , Con City , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD