Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच्चे मन से सिख पंथ की उन्नति के लिए कार्य कर रही है – सुनील जाखड़

एडवोकेट एच.एस. फुल्का जैसी विश्वसनीय शख्सियत का भाजपा में शामिल होना दर्शाता है कि पार्टी के खिलाफ विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम टूट रहे हैं

Sunil Jakhar, HS Phoolka
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 17:51 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सिख पंथ की सर्वमान्य शख्सियत एडवोकेट एच.एस. फुल्का, जिन्होंने हमेशा कौम के लिए निडर होकर न्याय की लड़ाई लड़ी है, उनका भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि आज सच के सामने भाजपा के खिलाफ विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ के भ्रम टूट रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में एडवोकेट एच.एस. फुल्का के भाजपा में शामिल होने के मौके पर सुनील जाखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा सिख कौम की उन्नति के लिए सच्चे मन से किए गए प्रयासों के कारण ही आज फुल्का जैसे उच्च चरित्र वाले नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने इस संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सिख धर्म के लिए निडर होकर न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एडवोकेट एच.एस. फुल्का जी, जिन्हें सिख धर्म का हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, आज भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके जैसे उच्च चरित्र वाले व्यक्ति का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सच्चे मन से सिख धर्म और सिखी के लिए कार्य कर रही है और सच के सामने विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ के भ्रम टूट रहे हैं। 

एडवोकेट एच.एस. फुल्का जी का पार्टी में शामिल होने पर दिल की गहराइयों से स्वागत।” सुनील जाखड़ ने कहा कि कौम में अलग-अलग विचार रखने वाले लोग हो सकते हैं, लेकिन एडवोकेट एच.एस. फुल्का के प्रति सभी का सम्मान है। पूरे समाज में उनका आदर है क्योंकि उन्होंने न्याय की लड़ाई में अपने स्वार्थों के बजाय न्याय को प्राथमिकता दी और आवश्यकता पड़ने पर अपने पद से भी इस्तीफा देने से पीछे नहीं हटे।

उन्होंने 1984 में हुए सिखों के नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन मामलों को दोबारा खोलकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि एडवोकेट एच.एस. फुल्का अब कौम की भलाई के लिए और अधिक सार्थक कार्य कर सकेंगे और उनका पार्टी में हार्दिक स्वागत है।

 

Tags: Sunil Jakhar , HS Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD