Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

'जन्म से पहले ही बन जाता है मां और बच्चे का रिश्ता'

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया गर्भावस्था का अनोखा एहसास

Television, Divyanka Tripathi, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 13:27 IST

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया लगातार अपने फैंस के साथ अपनी गर्भावस्था के अनुभवों को साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार अपने बच्चे से जुड़ाव महसूस किया। 

दिव्यांका ने बताया कि अब उन्हें साफ महसूस होने लगा है कि उनका बच्चा उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देता है। यूट्यूब चैनल के वीडियो में दिव्यांका कहती नजर आ रही है, ''एक दिन मैं काफी थकी हुई थीं और आराम करने के लिए लेट गईं। तभी अचानक मुझे अपने पेट में बच्चे की हलचल महसूस हुई। 

शुरुआत में यह नॉर्मल लगा, लेकिन धीरे-धीरे बच्चे की किक बढ़ने लगी, जिससे मुझे एहसास हुआ कि बच्चा काफी एक्टिव हो गया है।'' उन्होंने कहा, ''मैंने अपने बच्चे से बात करने की कोशिश की। मैंने पूछा, 'क्या हुआ? क्या अंदर कुछ चल रहा है? या तुम स्किपिंग या जंपिंग जैक कर रहे हो?''

इसके बाद दिव्यांका ने एक और दिलचस्प तरीका अपनाया। उन्होंने बच्चे से पूछा, ''क्या तुम कोई कविता सुनना चाहते हो।'' फिर मैंने अपने बचपन में सीखी हुई एक प्यारी सी कविता गाकर सुनाई। हैरानी की बात यह रही कि जो बच्चा पिछले आधे घंटे से लगातार किक कर रहा था, वह अचानक शांत हो गया।''

इस अनुभव को साझा करते हुए दिव्यांका ने कहा कि मुझे अब ऐसा लगता है कि मेरा बच्चा मेरी आवाज पहचानने लगा है और मुझसे जुड़ाव महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे 'इंटरएक्टिव' अनुभव बताया, जिसमें उन्हें महसूस हुआ कि मां और बच्चे के बीच का रिश्ता जन्म से पहले ही बनना शुरू हो जाता है।

दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि डॉक्टर ने उन्हें टहलने की सलाह दी है, इसलिए वह रोजाना 30 से 45 मिनट टहलती हैं। बता दें कि दिव्यांका की शादी टीवी अभिनेता विवेक दहिया से हुई है। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 

शादी के 10 साल बाद जब उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर साझा की, तो फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अब उनका यह नया अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Tags: Television , Divyanka Tripathi , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD