Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

सूनसान जंगल, वैन और कैमरा... हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल

Harshvardhan Rane, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 15:40 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने शौक को पूरा करने में पीछे नहीं हटते। फिलहाल, अभिनेता एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स-3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने फोटोग्राफी के शौक को जिंदा रखते हुए जंगल में पहुंच गए। मंगलवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे तस्वीरों में हर्षवर्धन राणे जंगल के बीच में दिख रहे हैं।

कुछ तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए खड़े हैं, तो कुछ में अपनी वैन पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ हर्षवर्धन ने लिखा, "हमेशा से चाहता था कि कहीं दूर, सूनसान जगह पर एक वैन और कैमरे के साथ रहूं।" फैंस को हर्षवर्धन की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे अभिनेता की सराहना कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हर्षवर्धन राणे न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि वे फोटोग्राफी के भी शौकीन हैं। वे अक्सर अपनी यात्राओं और प्रकृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभिनेता जल्दी ही जॉन अब्राहम की लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फोर्स-3' मे नजर आएंगे। भाव धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे और तान्या मणिकतला मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें दमदार एक्शन देखने को मिलेगा और इसके कुछ दृश्य गुजरात में शूट किए गए हैं। यह फिल्म 'फोर्स' सीरीज को आगे बढ़ाएगी और इसमें धमाकेदार एक्शन सीन्स होंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम (एसीपी यशवर्धन), हर्षवर्धन राणे, तान्या मणिकतला, और मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। साल 2011 में फोर्स की शुरुआत की गई थी। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित एक दमदार बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम एक सख्त नारकोटिक्स ऑफिसर (यशवर्धन) की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म तमिल फिल्म 'काखा काखा' का रीमेक थी।

फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था, जिसमें जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा (रॉ एजेंटकेके) औरर ताहिर राज भसीन (विलेन) मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बुडापेस्ट में रॉ एजेंटों की हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने की कहानी थी और अब लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है।

 

Tags: Harshvardhan Rane , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD