Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

असम में वादों की बौछार, 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां देगी भाजपा

Nirmala Sitharaman, Himanta Biswa Sarma, Guwahati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुवाहटी , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 15:34 IST

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत 10 लाख युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने में सहायता के लिए 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

नए स्नातकों को नौकरी की तैयारी के लिए 25,000 रुपए प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की जीवन प्रेरणा योजना को जारी रखा जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत 22 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं, ऐसे में प्रत्येक परिवार को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 15 लाख मकानों का निर्माण करने का भी संकल्प है।

निर्बाध और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक असम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत एकीकृत अवसंरचना में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा सरसों तेल, चावल, मसूर दाल, चीनी और नमक रियायती दर पर उपलब्ध कराना जारी रखेंगे। साथ ही सबसे गरीब परिवारों को मुफ्त राशन भी देने की घोषणा की है।

इसके अलावा संकल्प पत्र में मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान का विस्तार करके 40 लाख लाभार्थियों को लाभ देंगे। ओरुनोदोई योजना के तहत मासिक सहायता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 23,000 हजार किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त 15 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

मिशन बसुंधरा के तहत अवैध अप्रवासियों द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि के हर इंच को मुक्त करने और असम के सभी वास्तविक नागरिकों को भूमि अधिकार प्रदान करेंगे। गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और निजुत मोइना, निजुत बाबू, शुल्क माफी, मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा और मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरण योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

अवैध अप्रवासियों के खिलाफ वापसी की नीति जारी रखने और लव जिहाद और लैंड जिहाद की समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएं जाएंगे। असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बाढ़ मुक्त असम मिशन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने सभी पात्र चाय बागान परिवारों को भूमि पट्टे उपलब्ध कराने और चरणबद्ध तरीके से मजदूरी बढ़ाकर 500 करना सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है, हम 'एक जिला, एक विश्वविद्यालय' पहल शुरू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का व्यापक कवरेज हो ताकि असम में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। हम असम में शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएंगे। शिक्षकों की संख्या, गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करना और निजुत मोइना, निजुत बाबू, शुल्क माफी, मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा और मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरणा योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता जारी रखेंगे।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Himanta Biswa Sarma , Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD