Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

चौथे सर्वेक्षण पोत (विशाल) 'संशोधक' जीआरएसई कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

भारतीय नौसेना ने अंतिम सर्वेक्षण पोत (विशाल) 'संशोधक' को शामिल किया, जिससे चार-पोतों की परियोजना पूर्ण हुई

Military, Indian Navy, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 15:01 IST

भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा संचालित अंतिम सर्वेक्षण पोत (विशाल) संशोधक (यार्ड 3028) को 30 मार्च 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कोलकाता में किया गया है। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के लिए अनुबंध पर 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे । इसी श्रेणी के पिछले पोत, आईएनएस संधायक, आईएनएस निर्देशक और आईएनएस इक्षक को क्रमशः 3 फरवरी 2024, 18 दिसंबर 2024 और 6 नवंबर 2025 को सेवा में शामिल किया गया था।

एसवीएल जहाजों का डिज़ाइन और निर्माण मैसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा भारतीय शिपिंग रजिस्टर के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया गया है। यह पोत बंदरगाह/हार्बर के मार्गों का पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने और नौवहन चैनलों/मार्गों का निर्धारण करने में सक्षम है।

रक्षा और नागरिक अनुप्रयोगों के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा एकत्र करना भी इस जहाज की भूमिका है। लगभग 3400 टन के विस्थापन और 110 मीटर की कुल लंबाई वाले संशोधक में अत्याधुनिक जलवैज्ञानिक उपकरण लगे हैं जैसे डेटा अधिग्रहण और प्रसंस्करण प्रणाली, स्वायत्त जलमार्ग वाहन, दूरस्थ रूप से संचालित वाहन, डीजीपीएस दीर्घकालिक स्थिति निर्धारण प्रणाली, डिजिटल साइड स्कैन सोनार आदि।

दो डीजल इंजनों से संचालित यह जहाज 18 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त कर सकता है । इस पोत की आधारशिला 22 जून को रखी गई थी और जहाज को 23 जून को लॉन्च किया गया था। जहाज को सौंपे जाने से पहले बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण किए गए हैं। संशोधक में लागत के हिसाब से 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।

संशोधक की डिलीवरी भारत सरकार और भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का प्रमाण है और यह हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्र की समुद्री क्षमता को बढ़ाने में बड़ी संख्या में हितधारकों, लघु एवं मध्यम उद्यमों और भारतीय उद्योग के सहयोगात्मक प्रयासों के प्रति समर्पण है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD