Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनदीप सिंह सिद्धू को अकाली दल “वारिस पंजाब दे” का प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी हाईकमान का जताया धन्यवाद

Akali Dal Waris Punjab De, Ludhiana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लुधियाना , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 17:24 IST

भाई संदीप सिंह सिद्धू (दीप सिद्धू) के भाई मनदीप सिंह सिद्धू को अकाली दल “वारिस पंजाब दे” का प्रधान सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हाईकमान का धन्यवाद प्रकट किया है। यहां जारी एक बयान में वरिष्ठ पार्टी नेता राजीव कुमार लवली, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह, जसबीर सिंह लुधियाना और गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि मनदीप सिंह सिद्धू को प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मालवा, दोआबा और माजहा क्षेत्रों में लगातार लोगों को जोड़ा जा रहा है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग 2027 में अकाली दल “वारिस पंजाब दे” को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के सरपरस्त और सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता बापू तरसेम सिंह, लुधियाना के ऑब्जर्वर प्रितपाल सिंह बटाला, सांसद सरबजीत सिंह खालसा और परमजीत सिंह समेत पूरे पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया, जिन्होंने मनदीप सिंह सिद्धू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं पर, मनदीप सिद्धू ने भी पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्टी से काफी उम्मीदें हैं और 2027 के विधानसभा चुनावों में राज्य में अकाली दल “वारिस पंजाब दे” की सरकार बनना तय है।

 

Tags: Akali Dal Waris Punjab De , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD