सीजीसी लांडरां के इंटरनल क्वालिटी अशुरेन्स सेल (आईक्यूएसी) ने ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) डिपार्टमेंट के सहयोग से ‘इमोशनल रेगुलेशन थरु माइंडफुलनेस' विषय पर एक एक्सपर्ट सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में लगभग 100 फैकल्टी मेंबर्स ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में में इमोशनल रेगुलेशन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभागियों को स्ट्रेस मैनेज करने, फोकस बढ़ाने और इमोशनल बैलेंस बनाए रखने के लिए माइंडफुलनेस आधारित स्ट्रेटेजीज से सुसज्जित करना था। यह सेशन डॉ. नयनिका सिंह, साइकोलोजिस्ट एवं कॉर्पोरेट बिहेवियरल ट्रेनर, जीक्यूए कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली द्वारा संचालित किया गया, जिन्होंने माइंडफुलनेस टेक्नीक्स, इमोशनल इंटेलिजेंस तथा भावनाओं के नियमन के प्रभावी उपायों पर अपने विचार साझा किए।
इसमें इंटरैक्टिव गतिविधियाँ और प्रैक्टिकल अभ्यास शामिल थे, जिनसे प्रतिभागियों को माइंडफुलनेस के अभ्यासों का अनुभव करने और उनके दैनिक जीवन में उपयोग को समझने में सहायता मिली। यह जॉइंट पहल फैकल्टी मेंबर्स के बीच भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने तथा सेल्फ रेगुलेशन स्किल को सुदृढ़ करने पर केंद्रित थी।
प्रतिभागियों ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए प्रैक्टिकल टूल्स भी प्राप्त किए, जिससे उन्हें एंग्ज़ायटी को अधिक स्वस्थ तरीके से संभालने में सहायता मिली। इसके साथ ही, इस सेशन ने माइंडफुलनेस प्रथाओं को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रतिभागियों के फॉक्स, प्रोडक्टिविटी और ओवर आल वेल बीइंग में सुधार हुआ।
कार्यक्रम का समापन सीजीसी लांडरां के एचआर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर बरिंदर साहनी, आईक्यूएसी की डीन डॉ. हरसिमरन कौर तथा एचआर डिपार्टमेंट की सीनियर मैनेजर, ईशा शर्मा द्वारा, विशिष्ट अतिथि को सम्मानित करने के साथ हुआ।