Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीसीटी, सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स ने टीडब्लूईएसएस 2026 में सम्मान हासिल किया

CGC Landran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:13 IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी), सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित टेक वूमेन एंटरप्रेन्योर्स एंड स्टार्टअप समिट (टीडब्लूईएसएस) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह समिट रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशंस फाउंडेशन (पीआई - आरएएचआई रोपड़) और सोशियो रिस्पॉन्सिबल ऑर्गनाइज्ड थ्रस्ट फाउंडेशन (एसआरओटी) की एक पहल थी, जिसका उद्देश्य छात्रों और उभरते स्टार्टअप्स में इन्नोवेशन और एंटरप्रेन्योरिअल सोच को बढ़ावा देना था। 

इस समिट में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने आईडिया तथा वेंचर्स का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप केटेगरी में सीसीटी, सीजीसी लांडरां के एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, फोर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की ‘मैरीटैग बायोसोल्युशन्स' टीम के कोमल चंदेल, अपूर्वा मेहरा, इंदरजीत सिंह और कुंदन तिवारी ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। टीम को इस इनोवेटिव स्टार्टअप कांसेप्ट के लिए 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। 

मैरीटैग बायोसोल्युशन्स' टीम का यह स्टार्टअप, मंदिरों में इस्तेमाल के बाद फेंके जाने वाले फूलों को इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स में बदलने पर बेस्ड है, जो साफ और स्वच्छ एनवायरनमेंट और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देगा। आइडिएशन केटेगरी में  बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट्स अंकिता कम्बोज और गुंजन भारद्वाज ने भी स्मार्ट सिंचाई समाधान के अपने क्रिएटिव आईडिया के लिए दूसरा पुरस्कार हासिल किया। 

छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए डॉ. पाल्की साहिब कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीसीटी - सीजीसी लांडरां ने कहा, “हमारे छात्र इन्नोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप में लगातार असाधारण क्षमता प्रदर्शित कर रहे हैं। टीडब्ल्यूईएसएस 2026 में उनकी सफलता उनके डेडिकेशन, क्रिएटिविटी और उस स्ट्रांग अकादमिक एनवायरनमेंट का प्रतिबिंब है, जिसे हम उन्हें प्रदान करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के छात्रों में रिसर्च, क्रिएटिविटी और साइंटिफिक ज्ञान के प्रैक्टिकल प्रयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: CGC Landran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD