Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सीजीसी लांडरां ने 27वीं आइकेजीपीटीयू एथलेटिक मीट में ओवरआल विनर ट्रॉफी जीती

सीजीशियन विवेक बनर्जी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड किया स्थापित

CGC Landran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 16:46 IST

सीजीसी लांडरां, अकाल कॉलेज मस्तुआना साहिब, पंजाब में आयोजित हुए आईकेजीपीटीयू इंटर - कॉलेज 27वें एथलेटिक मीट में लड़कों और लड़कियों दोनों कैटेगरीज़ में ओवरआल विजेता बना। लगभग 31 कॉलेजों और 450 से ज़्यादा छात्र एथलीटों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए, संस्थान के खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों श्रेणियों में विजेता ट्रॉफी हासिल की। 

व्यक्तिगत प्रदर्शन में, सीजीसी लांडरां के विवेक बनर्जी ने 200 मीटर रेस (22.66 सेकंड) और 400 मीटर रेस (50.8 सेकंड) दोनों में नए मीट रिकॉर्ड स्थापित किए। लड़कों की टीम ने कुल 20 मैडल जीते, जिनमें 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ मैडल शामिल रहे। 

स्प्रिंट, मिडिल-डिस्टेंस, रिले, हर्डल्स और फील्ड इवेंट्स में टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रमुख उपलब्धियों में 1500 मीटर रेस, 4x100 मीटर रिले और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मैडल शामिल रहे, साथ ही 110 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स, 10,000 मीटर दौड़, हैमर थ्रो और 4x400 मीटर रिले में भी टीम ने पोडियम स्थान हासिल किए। 

टीम ने लंबी दूरी की रेस और फील्ड इवेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की टीम ने कुल 18 मैडल जीते, जिनमें 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ मैडल शामिल हैं। हर्डल्स, रिले और फील्ड इवेंट्स में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स, 4x100 मीटर रिले, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में गोल्ड मैडल जीते गए। 

टीम ने स्प्रिंट इवेंट्स, रिले रेस और डिस्कस थ्रो में भी पोडियम स्थान हासिल किए। छात्रों के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए, डॉक्टर राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की समर्पण भावना और अनुशासन के साथ-साथ कॉलेज के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। 

इन परिणामों से यूनिवर्सिटी लेवल स्पोर्ट्स में सीजीसी लांडरां की निरंतर भागीदारी और प्रतिस्पर्धात्मक उपस्थिति उजागर होती है, जिसे संरचित प्रशिक्षण और संस्थागत प्रोत्साहन का समर्थन प्राप्त है। यह प्रदर्शन सीजीसी लांडरां की उस प्रतिबद्धता और व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है, तथा छात्रों के होलिस्टिक डिपार्टमेंट और ओवरआल ग्रोथ पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

Tags: CGC Landran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD