Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

Shardul Thakur, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:38 IST

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, "छठा ओवर डालना एक चुनौती थी। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था। इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं। मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है। 2010 में मैं एक नेट बॉलर था। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं।

अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी। मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है।" शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें एमआई के लिए खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी।

2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है। मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली।

फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली।

इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। 

 

Tags: Shardul Thakur , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mumbai Indians , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD