Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

आईपीएल में रोहित शर्मा ने लगाया 'अर्धशतकों का 'अर्धशतक'

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:31 IST

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक लगाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रन बनाए। यह आईपीएल में रोहित का 50वां अर्धशतक रहा।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (66) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे और केएल राहुल (45) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज 'पचासा' है।

इससे पहले रोहित साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 25 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 69 रन जोड़े। एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की।

ग्रीन ने टीम के खाते में 18 रन जोड़े। इस टीम ने 109 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष सूर्यवंशी के साथ 36 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रहाणे 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए। अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mumbai Indians , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD