Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी का "मन की बात" कार्यक्रम “देश का दर्शन है”, यह हमें समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Ambala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अम्बाला , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 12:48 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम “सारे देश का दर्शन है”। कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, सब उसमें दिखाया जा रहा है और यह एक अच्छा कार्यक्रम हैं जिसे सभी को देखना चाहिए। 

श्री विज आज अम्बाला छावनी ट्रिब्यून कालोनी में वरिष्ठ सीए एडी गांधी के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रिय मित्र, फिलोस्फर व गाईड हैं। 

आज "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, कहां मछली पालन, कहां खेती में क्या-क्या प्रयोग किए जा रहे हैं यह सब उसमें दिखाया जा रहा है। उन्न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में देशवासियों ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं उसे इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी के साथ सांझा करते हैं। 

देशवासियों द्वारा जहां-जहां प्रेरक कार्य किए है जैसे जल संचय, सौलर एनर्जी, रूफ टॉप, पानी का संचय करना इत्यादि शामिल हैं ताकि सभी लोगों को इस बारे जानकारी मिल सके और लोग भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मूल मंत्र भी दिया है कि “जो खेलेगा वो खिलेगा”। हमारे सारे नौजवान अपनी ताकत का इधर-उधर प्रयोग न करें यानि युवा व खिलाड़ी अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रहे हैं। सभी को खेलों में भाग लेकर आगे बढना चाहिए। 

ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया

इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ सीए एडी गांधी व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एलईडी के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश दिया जिसे कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ उपस्थित सभी ने देखा व सुना। 

इस अवसर पर एडी गांधी, सौरभ गांधी, गौरव गांधी, कपिल विज, डा. आरके अनेजा, डा. एमके दत्ता, नरेश भारद्वाज, सुनील वधावन, एमएस टंडन, जसवंत जैन, कमलजीत जैन, शुभम विज, शैली खन्ना, आरती सहगल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मन की बात कार्यक्रम में यह दिखाया

गौरतलब है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के प्रति, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जल संचय, एक पेड मां के नाम, पौधारोपण जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि सांझा संवाद है। 

हर महीने मन की बात कार्यक्रम के दौरान वह देश के लोगों के साथ संवाद करते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के सुझाव व संदेश भी उन्हे मिलते हैं। उन्होने कहा कि गर्मी आने वाली है, जल संचय का हमें विशेष ध्यान रखना है। पिछले 11 वर्षों में जल संचय के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। 

देश के लगभग 50 लाख आर्टिफिशल हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर के साथ-साथ गांवों के तालाबों की सफाई का कार्य के अलावा देश में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। वाराणसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर एक घंटे में लाखों पेड लगाने का काम किया गया है जिसमें सभी की भागेदारी देखी गई है। 

एक पेड़ मां के नाम से भी देश में करोडों पेड़ लगाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत गुजरात के सुरेन्द्र नगर जिले की एक महिला का उदाहरण यहां पर दिखाया गया है जिसमें उक्त महिला ने सौलर संबधी प्रशिक्षण हासिल किया और आज उसकी पहचान सौलर उद्यमी के रूप में बनी है तथा वह इस कार्य के माध्यम से अपनी अच्छी आजीविका भी कमा रही है।

 

Tags: Anil Vij , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD