Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

पीयूष गोयल ने कैमरून के याउंडे में डब्ल्यूटीओ एमसी-14 के दौरान मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Piyush Goyal, Maninder Sidhu, Yaounde, Cameroon
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

याउंडे (कैमरून) , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 10:35 IST

कैमरून के याउंडे में आयोजित डब्ल्यूटीओ के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री श्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों के बीच यह चर्चा हाल ही में शुरू हुई भारत-कनाडा सीईपीए बातचीत में तेज़ी लाने पर केंद्रित रही।

एफटीए ढाँचे के बाहर, दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी की रणनीति विकसित करने और जहाज निर्माण, दवा उद्योग, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। श्री सिद्धू ने मई 2026 में श्री गोयल के प्रस्‍तावित कनाडा दौरे के लिए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वह एक बड़े भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करेंगे।

भारत ने एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को कवर करने के लिए एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजने के कनाडा के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। दोनों मंत्रियों ने स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के महत्व को रेखांकित करते हुए परमाणु ऊर्जा तथा कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति जताई।

एमसी-14 एजेंडा के संबंध में, मंत्रियों ने डब्ल्यूटीओ सुधारों, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क पर रोक, साथ ही साथ विकास के लिए निवेश सुविधा समझौते, विवाद समाधान और बहु-पक्षीय अंतरिम अपील मध्यस्थता व्यवस्था (एमपीआईए) को शामिल करने के बारे में अपने विचार साझा किए। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि डब्ल्यूटीओ को एक सर्वसम्मति-आधारित संगठन बने रहना चाहिए और इसके मूलभूत सिद्धांत सुरक्षित रहने चाहिए।

इसके अलावा, भारत ने कहा कि डब्ल्यूटीओ को अपने पुराने वादे अधूरे रहते हुए नए मुद्दों का रुख करने से पहले पुराने अधूरे कार्यों—विशेष रूप से कृषि क्षेत्र से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। कनाडा ने भारत की चिंताओं को स्वीकार किया और सुझाव दिया कि दोनों देशों को विशिष्ट व्यापारिक मुद्दों पर अलग-अलग दृष्टिकोणों का सम्मान करते हुए डब्ल्यूटीओ के तहत रचनात्मक सहभागिता जारी रखनी चाहिए।

 

Tags: Piyush Goyal , Maninder Sidhu , Yaounde , Cameroon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD