Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीयूष गोयल ने कैमरून के याउंडे में डब्ल्यूटीओ एमसी-14 के दौरान मारोस सेफ्कोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Piyush Goyal, Maros Sefcovic, Yaounde, Cameroon
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

याउंडे (कैमरून) , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 10:28 IST

कैमरून के याउंडे में आयोजित डब्ल्यूटीओ के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ईयू के व्यापार आयुक्त श्री मारोस सेफ्कोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने एमसी-14 के एजेंडा पर विचार साझा किए, हाल ही में निष्कर्षित भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षरों के लिए जारी कार्य की प्रगति की समीक्षा की साथ ही साथ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के विकल्पों का पता लगाया।

श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने एमसी-14 के एजेंडा के संबंध में डब्ल्यूटीओ सुधारों की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। श्री गोयल ने अपने ईयू समकक्ष को यह स्पष्ट किया कि डब्ल्यूटीओ सुधारों का एजेंडा पूरी तरह से सदस्यों द्वारा संचालित होना चाहिए। श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क पर रोक और विकास के लिए निवेश सुविधा समझौते को शामिल करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया।

हाल ही में निष्कर्षित भारत- ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर की दिशा में चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री गोयल ने दोनों पक्षों द्वारा अपनाए गए व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप भारत- ईयू एफटीए वार्ताएँ समय पर और परस्पर लाभकारी ढंग से पूरी हुईं। श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को भारत- ईयू एफटीए पर हस्‍ताक्षर करने से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि इस एफटीए से अपेक्षित लाभ भारत और ईयू के व्यवसायों और नागरिकों तक पहुँच सके। मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठक से पहले, वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने भी एमसी-14 के दौरान अपनी ईयू समकक्ष सुश्री सेबाइन वेयांड, डीजी-ट्रेड के साथ द्विपक्षीय बैठक की

 

Tags: Piyush Goyal , Maros Sefcovic , Yaounde , Cameroon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD