Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत

गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

Kuljit Singh Randhawa, Zirakpur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 12:37 IST

ज़ीरकपुर के गांव रामगढ़ भुड़ा और सनौली में पंजाब सरकार द्वारा लोगों को घर के नजदीक ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गांव रामगढ़ भुड़ा में लगभग 21.38 लाख रुपये तथा सनौली में लगभग 24.23 लाख रुपये की लागत से निर्मित नव-निर्मित आयुष्मान आरोग्य केंद्र ‘आम आदमी क्लिनिक’ हल्का विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लोगों को समर्पित किए गए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांव स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से लोगों को मुफ्त चेकअप, लैब टेस्ट, जरूरी दवाइयां और डॉक्टर की सलाह बिना किसी परेशानी के उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना” के तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के लोगों को मुफ्त और बेहतर इलाज मिल रहा है।

अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार, डॉक्टरों की भर्ती और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता इस योजना के प्रमुख पहलू हैं। इन क्लिनिकों के शुरू होने से रामगढ़ भुड़ा, सनौली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD