Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

जनभागीदारी से पानीपत बनेगा हरियाणा का सबसे हरा-भरा शहर - विपुल गोयल

विपुल गोयल का आह्वान: उद्योगपति आय का 2 प्रतिशत पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:09 IST

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने ग्रीन पानीपत मिशन के तहत शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर-29 पार्ट-2 में पौधारोपण कर अभियान को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, निगम प्रशासन और विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें सभी वर्गों की भागीदारी अनिवार्य है।

 उन्होंने औद्योगिक घरानों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपनी आय का कम से कम 2 प्रतिशत हिस्सा पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर खर्च करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सहयोग से यह अभियान और अधिक प्रभावी बन सकता है। 

मंत्री ने बताया कि पिछले 16 महीनों में पानीपत के विकास के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। श्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लें। मंत्री ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसके संरक्षण और पोषण पर लगातार ध्यान देना आवश्यक है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि लगाए गए पौधों की कम से कम तीन वर्षों तक नियमित देखभाल की जाए, ताकि वे पूर्ण विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पौधों की देखभाल करेंगे तो आने वाली पीढिय़ों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और पूरा पानीपत स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित होगा। 

उन्होंने सफाई अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि ग्रीन पानीपत मिशन भी उसी तरह सफल होगा। छोटे-छोटे पार्कों को विकसित कर उन्हें मिनी वन का रूप देने की भी बात कही, जिससे शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके।

 

Tags: Vipul Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD