Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती प्रस्ताव पेश, एन. चंद्रबाबू नायडू ने की राजधानी के लिए कानूनी दर्जे की मांग

N Chandrababu Naidu, Amaravati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 13:14 IST

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से अमरावती को राज्य की आधिकारिक राजधानी के रूप में वैधानिक मान्यता देने का आग्रह किया गया। विधानसभा का यह सत्र विशेष रूप से अमरावती को राजधानी के रूप में कानूनी दर्जा दिए जाने की मांग वाले प्रस्ताव पर चर्चा करने और इसे पारित करने के लिए बुलाया गया था, जो राजधानी शहर के मुद्दे पर स्पष्टता और स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि राजधानी के मुद्दे पर कानूनी निश्चितता आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में उचित संशोधनों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। तदनुसार, विधानसभा ने भारत सरकार से अधिनियम की धारा 5 में संशोधन करने का अनुरोध करने का संकल्प लिया। यह संशोधन उप-धारा (2) में 'अमरावती में' शब्द जोड़कर और स्पष्टीकरण का विस्तार करके किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अमरावती में वे क्षेत्र शामिल हैं जो आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित किए गए हैं।

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने सदन के सभी सदस्यों से प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने और अपना पूर्ण समर्थन देने का आग्रह किया। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री सत्य प्रसाद अनागनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने अमरावती को स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने की मांग करते हुए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से अमरावती राजधानी शहर को वैधानिक मान्यता प्रदान करने का आग्रह किया गया।" आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने गुरुवार को अमरावती से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री नायडू ने पहले ही केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के तौर पर कानूनी मान्यता प्रदान करे।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Amaravati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD