Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सुनील उपाध्याय का जीवन त्याग और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण: कविन्द्र गुप्ता

सुनील उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्टी को किया संबोधित

Kavinder Gupta, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 18:56 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सुनील उपाध्याय के आदर्श और विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय और समर्पण के साथ किया गया कार्य समाज और देश को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

राज्यपाल आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा सुनील उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं युवा सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक संगोष्ठी या पुरस्कार वितरण समारोह नहीं है, बल्कि उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर भी है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुनील उपाध्याय का जीवन त्याग, समर्पण, साहस और देशभक्ति का उत्कृट उदाहरण है। युवा अवस्था से ही उनमें समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी। हिमाचल प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बनाकर उन्होंने छात्र आंदोलन को नई दिशा और गति प्रदान की तथा अपने अथक प्रयासों से संगठन को प्रदेश में सशक्त पहचान दिलाई।

राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद सुनील उपाध्याय ने लगातार यात्राएं कर समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश युवा शक्ति, प्रतिभा और नवाचार के बल पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। 

युवाओं को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार मानते हुए स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, तकनीकी और रोजगारोन्मुख बनाया है।

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय संकल्प को प्राप्त करने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और मूल्य-आधारित समाज के निर्माण का लक्ष्य भी रखता है। 

इसके लिए युवाओं को ज्ञान और कौशल के साथ-साथ समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से भी सशक्त करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नागेश ठाकुर तथा सुनील उपाध्याय शैक्षणिक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किए और सुनील उपाध्याय के योगदान को स्मरण किया। ट्रस्ट के सचिव प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विधायक राकेश जम्वाल, सुरेंद्र शौरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD