Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'दंगल' और 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार 'धुरंधर-2', एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Dhurandhar 2, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 15:47 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और एक हफ्ते में ही 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो फिल्म जल्द ही 'दंगल', 'बाहुबली-2', और 'पुष्पा' का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी। आदित्य धर के बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। बी62 स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने विश्व भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये का कर लिया है। 

फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये का किया है, जबकि ओवरसीज आंकड़े 274 करोड़ रुपये हैं। इंडिया के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में 690 करोड़ कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है।

धुरंधर-2 अभी 'दंगल' और 'बाहुबली-2' का आंकड़ा छूने में काफी पीछे है। 'दंगल' ने 2070 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन किया था, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 388 करोड़ रहा। 'धुरंधर-2' कुल नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म को पछाड़ चुकी है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर टक्कर देने के लिए फिल्म को और मेहनत करनी पड़ेगी।

वहीं 'बाहुबली-2' ने वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1788 करोड़ का किया और भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1030 करोड़ रहा। हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। शाहरुख की 'पठान' ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1055 करोड़ का किया था और भारत में फिल्म ने 543 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'कल्कि 2898 एडी' ने 1042 करोड़ का वैश्विक आंकड़ा छुआ था।

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धुरंधर-2' की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और यही कारण है कि बाकी रिलीज हुई फिल्मों पर इसका असर देखने को जरूर मिलेगा। 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'भूत-बंगला' रिलीज होने वाली है। देखगा होगा कि एक्शन और कॉमेडी के बीच फैंस किसे चुनते हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Dhurandhar 2 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD