Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

आईपीएल 2026 : बल्लेबाजी में दम, गेंदबाजी भी संतुलित, खत्म होगा पंजाब किंग्स का पहले खिताब का इंतजार?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 15:28 IST

आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन भी कागज पर दमदार नजर आ रही है। बल्लेबाजी में दमखम दिख रहा है, तो गेंदबाजी भी काफी संतुलित नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले खिताब का सूखा खत्म करना चाहेगी।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी पिछले सीजन टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने में सफल रही थी। प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट में 547 और प्रियांश ने भी 475 रन बनाए थे। नंबर तीन की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कप्तान से टीम को एक बार फिर वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

माइकल ओवेन और कूपर कोनोली के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी दमदार दिख रहा है। मार्कस स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देते हुए नजर आएंगे। वहीं, शशांक सिंह और नेहल वढेरा से आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विष्णु विनोद, मुशीर खान और सूर्यांश शेडगे के रूप में पंजाब के पास अच्छे भारतीय युवा बल्लेबाज भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल टीम परिस्थितियों के हिसाब से कर सकती है।

टीम का गेंदबाजी अटैक भी इस साल काफी संतुलित दिख रहा है। मार्को जानसेन और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम को लॉकी फर्ग्यूसन की सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। वैशाक विजयकुमार और यश ठाकुर में से कोई एक तीसरे गेंदबाज की भूमिका निभा सकता है।

जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस को खरीदने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक को और धार दी है। स्पिन विभाग की कमान युजवेंद्र चहल संभालते हुए दिखाई देंगे। चहल का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बढ़िया रहा है। चहल का साथ हरप्रीत बरार देते हुए दिखाई देंगे। प्रवीण दुबे के रूप में पंजाब किंग्स के पास एक और विकल्प मौजूद है।

पंजाब किंग्स की टीम में सिर्फ एक कमजोरी नजर आती है और वह है टीम का मिडिल ऑर्डर। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ मिडिल ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन टीम को भारी पड़ा था। मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा और शशांक सिंह के प्रदर्शन में पिछले सीजन निरंतरता नजर नहीं आई है। वहीं, इस बार जोश इंग्लिस भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD