Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आंखें बंद करिए, आपको कुछ गिफ्ट देना है', कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया बुलडोजर खिलौना

Yogi Adityanath, Gorakhpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 13:20 IST

मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह के 'गिफ्ट' ने हंसने पर मजबूर कर दिया। यशस्विनी ने सीएम से कहा, 'आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए।' 

इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया। सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे। 

उसी दौरान उनकी नजर 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी। सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, उसे चॉकलेट दी और बातचीत की। तभी यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 'आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप आंखें बंद करिए।' 

सीएम ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली तो यशस्विनी ने उनके हाथों में एक छोटा सा बुलडोजर सौंप दिया। गिफ्ट देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हंसी बिखर गई। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 'आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।'

यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी। यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुश नजर आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मासूम बच्ची यशस्विनी मुख्यमंत्री योगी को बुलडोजर खिलौना दे रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग हंसते हुए नजर आए। बाद में सीएम योगी ने वह खिलौना बच्ची को वापस दिया। 

उन्हें यशस्विनी को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहते हुए सुना गया। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने पोस्ट में लिखा, "यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है। आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।"

यशस्विनी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने उन्हें बुलडोजर दिया है, क्योंकि उन्हें बुलडोजर पसंद है। उन्होंने (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) ने मुझसे कहा कि खूब खेलना और खूब पढ़ाई करना। उनसे मिलकर अच्छा लगा।"

 

Tags: Yogi Adityanath , Gorakhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD