Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राम जन्मभूमि में अनुष्ठानों का दौर शुरू, दर्शन के लिए भक्तों का तांता

Religious, Ayodhya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 12:50 IST

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह अयोध्या राम मंदिर में राम लला का विशेष शृंगार किया गया। भक्तों की भक्ति और उत्साह से राम नगरी पूरी तरह सजी हुई है। रामलला के जन्मोत्सव की धूम चारों ओर छाई है। राम जन्मभूमि समेत कनक भवन, हनुमानगढ़ी और राम नगरी समेत देशभर में राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही कई अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए भोर से ही राम मंदिर के पट खोल दिए गए थे। राम नवमी की विशेष पूजा सुबह मंगला आरती से हुई। ब्रह्ममुहूर्त में राम लला के पट खुलने के बाद अभिषेक करवाया गया, जिसमें रामलला को पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित चीजों से स्नान कराया गया।

इसके बाद उनका विशेष शृंगार किया गया और बाद में कपूर आरती की गई। इस पावन अवसर का सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा। दरअसल, ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की मदद से रामलला के माथे पर पड़ेंगी। यह दिव्य दृश्य करीब 4 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे।

साथ ही पंजीरी का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा। रामनवमी का यह त्योहार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है। रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर लाखों भक्तों की भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष पूजा और 'बधाई गान' होगें। राम मंदिर निर्माण के बाद इस वर्ष रामनवमी का उत्साह ज्यादा देखने को मिल रहा है।

दूर दूर से श्रद्धालु राम लला के दर्शन और सरयू नदी के स्नान के लिए आए हुए हैं। यह मंदिर उत्तर भारत की पारंपरिक नागर शैली में निर्मित है। परिसर के चारों कोनों पर सूर्य देव, देवी भगवती, गणेश भगवान और भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं। दक्षिण-पश्चिमी भाग में कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति भी स्थापित है।

 

Tags: Religious , Ayodhya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD