Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी : सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और फ्रांस मिलकर लॉन्च करेंगे 'तृष्णा' सैटेलाइट, जल और खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत भारत-फ्रांस साझेदारी भरोसे और स्थिरता की मिसाल : नरेंद्र मोदी 'डिजिटल इंडिया से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक', पेरिस में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां किरेन रिजिजू ने हज-2027 के रोडमैप पर चर्चा की अल नीनो की चुनौती से निपटने को गुजरात तैयार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : नरेंद्र मोदी जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की रक्षा खडसे ने एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों का जायजा लिया अमित शाह ने सहकारी बैंकिंग, जैविक उत्पादों और सहकारी निर्यात को मजबूत करने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय रोडमैप की समीक्षा की प्रल्हाद जोशी ने खाद्यान्न भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का शुभारंभ किया नरेन्‍द्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया नरेन्‍द्र मोदी ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन से बातचीत की

 

भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर

बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम, बोले मुख्य अतिथि राजेश नागर

Rajesh Nagar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:28 IST

जिला पलवल में में 21 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन पलवल, हरियाणा योग आयोग, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा जिला आयुष विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वल कर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राजेश नागर ने स्वयं भी योग प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं करते हुए आमजन को योग के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पिछले लगभग 10 वर्षों से नित्य योग करते आ रहे हैं। श्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हजारों वर्षों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित बनाने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग की महत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मिक विकास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। 

उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में लोगों की योग के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता अत्यंत सुखद संकेत है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के योग को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। 

उन्होंने सभी नागरिकों से रविवार 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था की नींव युवावस्था में ही पड़ती है, इसलिए युवाओं को अभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। 

विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें सही तरीके से करने की विधि भी समझाई। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर श्री राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर आधारित स्टॉल भी लगाई गई थी, जिसका मुख्य अतिथि राजेश नागर द्वारा अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD