Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है : मंत्री राजेश नागर

पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक

Rajesh Nagar, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 11:27 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों  के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी के पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की। जिनमें से 10 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी श्री साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार मौजूद रहे।

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने स्थानीय कीर्ति नगर निवासी संदीप कौशिक और फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के परिवाद की सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। डीसी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा की पेयजल संबंधित शिकायत पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए। 

परिवादों की सुनवाई दौरान गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने मामले में मंत्री श्री राजेश नागर ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार से गांव सरल निवासी कमला देवी के मामले में मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को प्लाट से बिजली पोल हटाने के निर्देश दिए। गांव पातवान निवासी सुखविंदर के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री को पुलिस विभाग ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया है। 

गांव मुंढाल खुर्द निवासी ऋषिकेश के मामले की सुनवाई पर डाकघर से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, इस पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य सोनू सरपंच कलिंगा, राजकुमार और कमल फोजी की कमेटी बनाते हुए इस मामले की जांच करने को कहा।इसी प्रकार से गांव बापोड़ा निवासी संतरा देवी के जमीन संबंधित इंतकाल के मामले में देरी किए जाने पर मंत्री ने जिलाधिकारियों को जांच के आदेश दिए। 

गांव चहड़ खुर्द निवासी विक्रम के मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने जांच करने व दोषी पीएचसी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  ढाणी हरसुख निवासी कृष्ण चंद व विद्या देवी के खेत में खाल पक्का किए जाने के मामले में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय विद्यानगर निवासी मीरा व जीताबाई द्वारा उनकी बस्ती में एक मंदिर द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने व बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की समस्या पर मंत्री श्री नागर ने गैर सरकारी सदस्य कमल फौजी व विकास काटपालिया को मौके पर जाकर मामले का पता करने और प्रशासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए।

गांव रतेरा निवासी अशोक कुमार के नहरी पानी मुहैया करवाने के मामले को मंत्री ने बैठक में मौजूद बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को सौपा और जल्द समाधान करने केा कहा। सेक्टर-13 दा भिवानी रेजिडेंन्टस वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा द्वारा मामले की सुनवाई पर मंत्री को नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टरों में मकानों के सामने स्टील की नंबर प्लेट लगाने का टेंडर खुल गया है और अगले सप्ताह वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। 

- प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: नागर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विस्तार और पारदर्शिता को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के अनुरूप नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राशन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सुधर रहे हैं। एलपीजी सप्लाई की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी होंगी उनका अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

 

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD