Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

डॉ. भीम इंदर द्वारा विकिस्रोत के लिए अपनी दस किताबें दान

पंजाबी विकिपीडिया कार्यशाला के दौरान की घोषणा

Dr Bhiminder Singh, Punjabi University, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 16:05 IST

प्रसिद्ध विद्वान और वर्ल्ड पंजाबी सेंटर, पंजाबी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. भीम इंदर सिंह ने अपनी 10 मौलिक किताबें विकिमीडिया फाउंडेशन के ऑनलाइन लाइब्रेरी प्रोजेक्ट पंजाबी विकिस्रोत के लिए दान करने का ऐलान किया है। उन्होंने पंजाबी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप द्वारा करवाई गई दो दिवसीय विकिपीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए अपनी किताबों को कॉपीराइट मुक्त करने की सहमति दी, जो कि पंजाबी भाषा के डिजिटल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए ग्रुप के वॉलंटियर मीडिया एडवाइजर अमन अरोड़ा ने बताया कि सीनियर विकिमीडियन नितेश गिल, सतदीप गिल और ग्रुप कोऑर्डिनेटर कुलदीप बुरज भलाईके की अगुवाई में यह कार्यशाला वर्ल्ड पंजाबी सेंटर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सहयोग से आयोजित की गई थी। डॉ. भीम इंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के एआई युग में ज्ञान को सीमित रखने की बजाय खुला और सभी के लिए उपलब्ध करवाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

पंजाबी भाषा के विकास के लिए यह जरूरी है कि अधिक से अधिक साहित्य और ज्ञान सामग्री डिजिटल रूप में आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकिस्रोत जैसे प्रोजेक्ट पंजाबी के अनमोल साहित्य और इतिहास को संभालने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए बहुत प्रभावशाली साधन हैं। 

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में अन्य लेखकों को अपनी किताबें विकिस्रोत को देने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि पंजाबी भाषा का डिजिटल खजाना और बढ़ सके और विश्व स्तर पर पंजाबी की पहुंच मजबूत हो। इस मौके पर ग्रुप की ओर से सीनियर विकिमीडियन और प्रसिद्ध अनुवादक चरण गिल ने डॉ. भीम इंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया यह योगदान अन्य लेखकों के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल साबित होगा। 

चरण गिल ने आगे बताया कि पंजाबी विकिस्रोत विकिमीडिया फाउंडेशन का एक मुफ्त ऑनलाइन लाइब्रेरी प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से कॉपीराइट मुक्त किताबें, लेख और अन्य लिखित सामग्री डिजिटल रूप में सभी के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम पाठकों को पंजाबी साहित्य और ज्ञान तक मुफ्त पहुंच मिलती है, जो कि भाषा के विकास के लिए बहुत लाभदायक है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विकिपीडिया पर नए लेख तैयार करने, रेफरेंस जोड़ने और मौजूदा लेखों में सुधार करने संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में डा. पवन टिब्बा, गुरमेल कौर, अशविंदर कौर, राजदीप कौर, अमृतपाल कौर, तमनप्रीत कौर, गुरतेज चौहान, तरन गोस्वामी, सोनिया अटवाल, मनदीप कौर तंबूवाला, गिल जस्सू, हरप्रीत दुगाल, बलविंदर बग्गा, गुरदीप काफर, केशव बलराम, एलिस, जलसीरत अमन, हरमनजीत सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विकिपीडिया में रुचि रखने वालों ने भाग लिया।

 

Tags: Dr Bhiminder Singh , Punjabi University , Patiala , Wikipedia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD