Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन

 

संवेदनशीलता के साथ हो प्रत्येक शिकायत का समाधान : श्याम सिंह राणा

कृषि मंत्री ने चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी शिकायतें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चरखी दादरी , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 13:36 IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार और उसका प्रत्येक अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है। अधिकारी संजीदगी के साथ कार्य करें कि लोगों को शिकायत लेकर कष्ट निवारण समिति के पास आने की जरूरत ही ना पड़े।

श्री राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखी गई कुल 12 शिकायतों को सुना, जिनमें 4 पुरानी और 8 नई शिकायतें थी। उन्होंने मौके पर ही कुल 8 शिकायतों को समाधान करवाया और 4 शिकायतों के मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्हें लंबित रखने के आदेश दिए।

कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पूरी सरकार जनता के लिए है। सरकार और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह हैं और सभी को जनता की भलाई के लिए ही कार्य करने हैं। लोगों की परेशानियों को दूर करने और प्रत्येक जरूरतमंद को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती है। 

उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी परेशानियों को दूर करवाने के लिए ही शिकायत करते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी संजीदगी के साथ काम करते हुए सुनिश्चित करें कि उनके स्तर पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा कि जिला के अधिकारी बिना किसी दबाव के कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करवाएं। 

सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Charkhi Dadri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD