Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अस्पताल अब बन रहे विशिष्ट चिकित्सा केंद्र : नीतीश कुमार

Nitish Kumar, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बक्सर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 17:42 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया तथा कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है तब से सभी वर्गों के लिए काम किया जा रहा है।

राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' के तहत प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। एक नए एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन' के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जा रहा है।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा और सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'समृद्ध उद्योग- सशक्त बिहार' के तहत अगले पांच वर्षों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है।

बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है। पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा तथा कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि के तहत कृषि विकास के लिए पहले से ही काफी काम किया गया है। उन्होंने इस समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर जिला के 592 करोड़ रुपए की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 486 करोड़ रुपए की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास एवं 106 करोड़ रुपए की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इधर, इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बक्सर जेल परिसर में स्थित भगवान विष्णु के पांचवें अवतार बटुक वामन भगवान के मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पटना के बाद अब कोइलवर से बक्सर तक मैरिन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बक्सर के किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। बक्सर में हाल ही में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है और यहां देश का सबसे बड़ा कोल्ड ड्रिंक बॉटलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है।

 

Tags: Nitish Kumar , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD