Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सिंगापुर में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे गौतम गंभीर

Gautam Gambhir, Singapore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 16:44 IST

भारतीय क्रिकेट टीम को अपने मार्गदर्शन में टी20 विश्व कप विजेता बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर परिवार के साथ छुट्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। फिलहाल गौतम गंभीर पत्नी नताशा और दो बेटियों, आजीन और अनाइजा के साथ सिंगापुर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। टीम इंडिया ने 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

जब भारत ने अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, तब गंभीर का परिवार भी अहमदाबाद में ही मौजूद था। गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी छोटी बेटी अनाइजा को कंधे पर बैठाए नजर आ रहे हैं। अपनी कोचिंग में भारत को विश्व कप विजेता बनाने से पहले गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब दिला चुके थे।

अब वह खिलाड़ी और कोच, दोनों ही भूमिकाओं में इस टूर्नामेंट को जीतकर अपने करियर में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बतौर कप्तान दो बार खिताब दिला चुके हैं। उन्होंने साल 2012 और 2014 में कोच के तौर पर यह टाइटल जीता था। इसके बाद मेटॉर के तौर पर उन्होंने साल 2024 में केकेआर को आईपीएल का खिताब जिताया।

भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज में जून 2026 में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम दो टी20 मुकाबलों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

 

Tags: Gautam Gambhir , Singapore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD