Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बड़ी गति, योगी आदित्यनाथ ने कंपनियों को सौंपे आवंटन पत्र

Yogi Adityanath, Greater Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 17:50 IST

ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इन कंपनियों में एस्कॉर्ट्स कुबोट लिमिटेड, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह आवंटन इनवेस्ट यूपी की सिफारिश पर किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। सबसे बड़ा आवंटन सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को किया गया है, जिसे 154 एकड़ भूमि प्रदान की गई है।

कंपनी यहां ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में करीब 2029 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अनुमानित 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, सेक्टर-8डी में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

कंपनी यहां ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसमें लगभग 1219.81 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना के जरिए करीब 1200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा, सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भी सेक्टर-8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट स्थापित करेगी।

इस परियोजना में लगभग 225.16 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और करीब 569 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इन तीनों परियोजनाओं के माध्यम से न केवल यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, इससे ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , Greater Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD