Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘वनवासी’ शब्द से आदिवासी पहचान कमजोर करना चाहती है केंद्र सरकार : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Vadodara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:47 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी शब्द से शुरुआत करना चाहता हूं। आदिवासी शब्द का बहुत गहरा मतलब है। आदिवासी मतलब ओरिजिनल हिंदुस्तान के जो मालिक थे। अगर आप यहां दो हजार, तीन हजार साल पहले आते तो सारी जमीन आदिवासियों के हाथ में थी।

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास अधिकारों और जमीन से लगातार बेदखली का इतिहास रहा है। समय के साथ आदिवासियों को उनकी भूमि से हटाया गया और अब 21वीं सदी में “वनवासी” जैसे शब्दों से उनकी पहचान बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 'वनवासी' शब्द आरएसएस और भाजपा की सोच को दर्शाता है, जबकि “आदिवासी” शब्द इस बात को स्वीकार करता है कि जल, जंगल और जमीन पर मूल अधिकार आदिवासी समाज का रहा है।

वनवासी का मतलब आप जंगल में रहते हो, आपका क्या लेना देना? उन्होंने कहा कि वनवासी का मतलब बिरसा मुंडा जी की सोच पर हमला है। हम संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। संविधान में हजारों साल पुरानी सोच है। भाजपा के लोग और पीएम मोदी बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हैं। अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हैं।

ज्योतिबा फूले जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन बिरसा मुंडा जी की जिस सोच के लिए मौत हुई, उसकी रक्षा नहीं करते हैं। इस किताब में बिरसा मुंडा जी की आवाज है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जमीन किसकी जाती है? जब भी विकास की बात आती है, सीधा आदिवासी की जमीन छीन लेते हैं। मैं जाति जनगणना की बात करता हूं।

जब मैं इसकी बात करता हूं तो आरएसएस, मोदी और भाजपा के लोग मुझ पर हमला करते हैं। पूरा देश जानता है कि देश में तकरीबन 9-10 प्रतिशत आदिवासी हैं। देश जानता है कि 15 प्रतिशत दलित हैं, 50 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग है, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले धूमधाम से बजट पेश किया गया। 11 अधिकारी खड़े थे, फोटो ली गई। 

मैंने सवाल पूछा कि ये जो 11 अधिकारी हैं, इनमें 90 प्रतिशत का तो कोई नहीं है। पूरे देश का धन बांटा जा रहा है। लाखों-करोड़ रुपए बांटे जा रहे हैं। लाइन में आपको न एक आदिवासी, न दलित, न पिछड़ा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपके लिए बहुत जगह है, प्यार है। हम सब संविधान की रक्षा करेंगे। जिस दिन संविधान गायब हो गया उस दिन आदिवासियों का कुछ नहीं बचेगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Vadodara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD