Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई आधा से ज़्यादा कटौती

Jai Ram Thakur, Smriti Irani, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:10 IST

विधान सभा में सुक्खू सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को जमकर घेरा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में अधिकांश योजनाओं की घोषणाएं बिना पर्याप्त बजट प्रावधान के की गई हैं। 

पिछले तीन वर्षों की कोई भी योजना पूर्णतया लागू ही नहीं हो पाई। पिछले तीन सालों की बजट में घोषित दर्जनों योजनाएं ज़मीन पर नहीं उतर पाई है। इस बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं है। दुनिया में बजट का आकार हर साल बढ़ता है लेकिन सुक्खू सरकार का वर्तमान बजट तीन साल पहले के बराबर है। 

जो मुख्य क्षेत्र हैं उनके बजट में लगातार कटौती हो रही है। पिछले बजट वर्ष में 2024-25 की अपेक्षा मेजर सेक्टर में 2354 करोड़ रुपए यानी 21 प्रतिशत की कमी आई। अगले वित्त वर्ष में यह कटौती चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 3188 करोड़ रुपए यानी 41.77 फीसदी की कमी आई। 

इस तरह से प्रदेश का कैसे भला होगा? जब जन सुविधाओं के लिए बजट नहीं होगा तो लोगों को सुविधाएं कैसे मिलेगी?  पूंजीगत पिछले तीन सालों में लगातार गिरते हुए 3089 करोड़ यानी कि आधा हो गया। राजस्व घाटा लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार बजट में राजस्व घाटा औसतन 10620 करोड़ रुपए रहा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नौकरियां लगातार कम हो रही हैं। हमारी सरकार के समय कोविड जैसी महामारी के बाद भी सरकारी नौकरियों का ‘आल टाइम हाई रिकॉर्ड’ स्थापित हुआ। जब हम सत्ता में आए तो 1 लाख 77 हजार 338 लोगों के पास सरकारी नौकरियां थी। 

2022 में एक लाख 90 हज़ार 137 लोगों के पास सरकारी नौकरियां थी। यानी  12749 सरकारी नौकरियां बढ़ी। वहीं व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार में पिछले 15 सालों में हिमाचल प्रदेश में नौकरियां सबसे नीचे चली गई हैं। सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2025  में 1 लाख 75 हज़ार 579 नौकरियां हैं। 

तीन साल में कुल 15 हज़ार नौकरियां कम हो गई हैं। सुक्खू सरकार के व्यवस्था परिवर्तन में आंकड़े तो सरकार की पोल खोल रहे  हैं लेकिन मुख्यमंत्री झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार लगातार केंद्र सरकार को कोसती रहती है लेकिन पिछले तीन सालों में राजस्व प्राप्तियां में केंद्र की हिस्सेदारी क्रमशः 56%, 54% और 53.6% है।

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय करों में हिस्सा, केंद्रीय अनुदान और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को मिलाकर पिछले छह सालों में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2026 तक क्रमश: 24990 करोड़, 22723 करोड़, 24315 करोड़, 23413 करोड़, 23050 करोड़, 21124 करोड़ रुपए मिले। आरडीजी बंद होने के बाद भी केंद्र के सहयोग में कोई खास कमी नहीं आई है। अंतर को पाटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन सालों में क्रमशः लगभग 1500 करोड़, 2400 करोड़ और 3400 कुल 7300 करोड़ रुपए की मदद अलग से की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह बजट सिर्फ झूठ का पुलिंदा है, इसमें समय काटने और लोगों को बरगलाने से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेत बाड़ाबंदी योजना के लिए प्रस्तावित बजट केवल ₹10 करोड़ है, जबकि हमने ₹40 करोड़ का प्रावधान किया था। 

मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के भी बजट को कम कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी बीपीएल परिवारों को लाभ देने के बजाय केवल एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इसके बावजूद 2026-27 में बिजली सब्सिडी का बजट घटाकर 1562 करोड़ से घटाकर 858 करोड़ रुपए कर दिया है जबकि 125 यूनिट फ्री योजना का लाभ लोगों को मिल नहीं रहा है। 

इसी तरह प्रमुख कार्यों का बजट 2026-27 में ₹2,624 करोड़ है। उन्होंने बड़ा सवाल उठाया कि वेतन स्थगन की बात सरकार कैसे कर सकती है? संविधान के अनुच्छेद 360 के तहत केवल वित्तीय आपातकाल की स्थिति में ही वेतन में कटौती की जा सकती है।

बजट 2026-27 में वेतन के लिए ₹14,721 करोड़ रुपए का प्रावधान है, जो वर्तमान वर्ष से मात्र 5 करोड़ रुपए अधिक है। इससे स्पष्ट है कि महंगाई भत्ता देने की कोई मंशा नहीं है। पैरा 26 में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026-27 में बिजली रॉयल्टी ₹2,500 करोड़ होगी लेकिन बजट में बिजली से प्राप्ति केवल ₹2,191 करोड़ दिखाई गई है, जो पिछले वर्ष से भी ₹8 करोड़ कम है। 

इसी तरह राज्य आबकारी से आय 2026-27 में ₹3,174 करोड़ अनुमानित है जो 2025-26 के ₹3,256 करोड़ से कम है। विकास केवल नादौन और देहरा क्षेत्रों तक सीमित है। यह बात सदन में विधान सभा अध्यक्ष महोदय भी कर चुके हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते  हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री सदन में बजट भाषण के में जो दावे कर रहे हैं, उनका साथ उनके द्वारा प्रस्तुत बजट के आंकड़े क्यों नहीं दे रहे हैं?

 

Tags: Jai Ram Thakur , Smriti Irani , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD